Home Blog 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0

Police raid, 20 liters of illegal Mahua liquor seized from village Kasdol, accused arrested

रायगढ़, । तमनार पुलिस ने आज 16 सितंबर को ग्राम कसडोल में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कसडोल निवासी रामेश्वर साहू अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तो कुछ लोग पुलिस को देख भाग खड़े हुए। मौके पर मिले घर मालिक ने अपना नाम रामेश्वर साहू पिता स्व. हलधर साहू उम्र 59 वर्ष निवासी बस्तीपारा कसडोल बताया।

Ro.No - 13672/140

तलाशी के दौरान रामेश्वर साहू ने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से शराब बेचता है और अपने घर की बाड़ी में बिक्री के लिए छुपाकर रखे दो प्लास्टिक की बोरी में भरे 10-10 लीटर की सफेद जरीकेन बरामद कराए, जिनमें कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब था। इसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये है। साथ ही आरोपी से शराब बिक्री की 200 रुपये नकद राशि भी जब्त की गई।

आरोपी रामेश्वर साहू के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई में एएसआई सुरूति सिदार, आरक्षक मनोहर मिंज, शशिभूषण उरांव और आनंद कुजूर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here