Home Blog पुलिस ने मारपीट के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक...

पुलिस ने मारपीट के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

0

police arrested two absconding accused of assault and sent them on judicial remand

रायगढ़, चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बोईरडीह नवापाली में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 4 सितंबर की शाम का है, जब गांव के सुरज सिदार और साहिल यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवक पुरुषोत्तम पटेल को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। शिकायत पर 4 सितंबर को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) Β.Ν.S. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Ro.No - 13672/140

आरोपियों की मारपीट से आहत पुरुषोत्तम पटेल की कलाई पर सुरज सिदार ने दांत से काट लिया था, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार तलाश कर आज दोनों आरोपियों सुरज सिदार पिता गौरीशंकर सिदार उम्र 26 वर्ष और साहिल यादव उर्फ राजकिशोर यादव पिता सुशील यादव उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह नवापाली को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here