Home Blog  लैलुंगा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का शुभारंभ

 लैलुंगा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का शुभारंभ

0

Launch of ‘Swachhata Hi Seva 2025’ campaign in Lalunga.

रिपोर्टर रोहन यादव

Ro.No - 13672/140

लैलुंगा, 17 सितम्बर 2025। नगर पंचायत लैलुंगा में आज से ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत के माननीय उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जायसवाल ने वार्ड क्रमांक 09, बाज़ार पारा से स्वच्छता वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नोडल अधिकारी, पीआईयू लखापाल, नगर के कर्मचारी तथा स्वच्छता दीदियां उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

🎯 अभियान का उद्देश्य
• नगरवासियों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ना।
• गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण की आदत को बढ़ावा देना।
• “स्वच्छ नगर – सुंदर नगर” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना।

रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

📢 नागरिकों से अपील

नगर पंचायत ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस स्वच्छता पखवाड़े में सक्रिय भागीदारी करें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here