Cleanliness is Service Campaign: Steps towards plastic free Lalunga
रिपोर्टर रोहन यादव

📅 दिनांक: 18 सितम्बर 2025
📍 स्थान: नगर पंचायत लैलूंगा
नगर पंचायत लैलूंगा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने हेतु व्यावसायिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
नागरिकों एवं दुकानदारों ने इस पहल का स्वागत करते हुए “प्लास्टिक फ्री लैलूंगा” का नारा बुलंद किया तथा अपनी दुकानों पर प्लास्टिक फ्री स्टिकर लगवाए।
कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया जी के मार्गदर्शन एवं नगर उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जायसवाल जी के नेतृत्व में पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती पुष्पा खलखो, नोडल अधिकारी, पीआईयू, समस्त नगर पंचायत कर्मचारीगण एवं स्वच्छता दीदियां मौजूद रही।
इस अवसर पर संदेश दिया गया कि—
प्लास्टिक नालियों को जाम कर बीमारी एवं प्रदूषण का कारण बनती है।
इसका रीसाइक्लिंग/डिकम्पोज़िंग संभव नहीं है, जो पर्यावरण के लिए घातक है।
नागरिक झोला/कपड़े के थैले का उपयोग करें।
दुकानदार ठोंगा, कागज एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री का प्रयोग करें।
स्थानीय समूह कागज के ठोंगे बनाकर सप्लाई करें।
जनभागीदारी से यह अभियान लैलूंगा नगर में जागरूकता की लहर बन रहा है, जो नगर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।



