Home Blog नगर पंचायत लैलूंगा में रजत जयंती – स्वच्छता ही सेवा अभियान के...

नगर पंचायत लैलूंगा में रजत जयंती – स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सीटीयू का रूपांतरण। रिपोर्टर रोहन यादव

0

Silver Jubilee celebrations at Lalunga Nagar Panchayat – transformation of CTU under the Cleanliness is Service campaign. Reporter: Rohan Yadav

लैलूंगा, 21 सितम्बर 2025। नगर पंचायत लैलूंगा में स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत पत्थलगांव रोड स्थित शासकीय विद्यालय के पास सीटीयू में भव्य सफाई एवं रूपांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ro.No - 13672/140

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया, उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जायसवाल, पार्षदगण श्री आदित्य बाजपेयी ,श्री कृष्णा जायसवाल , श्रीमती रेखा सारथी, श्री किशन सारथी, गणमान्य नागरिक श्री अमर अग्रवाल, श्री सचिन निगानिया श्री राहुल मित्तल श्री नमित गर्ग श्री प्रकाश साहू , मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति पुष्पा खलखो, नप. कर्मचारी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।

सफाई अभियान के बाद परिसर में वृक्षारोपण कर सौंदर्यीकरण किया गया, जिससे सीटीयू का स्वरूप निखर उठा। इस अभियान से नगर के मुख्य मार्ग, विद्यालय क्षेत्र एवं व्यावसायिक स्थानों की स्वच्छता व आकर्षण को नई पहचान मिली है।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि –
✅ सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंके।
✅ कचरा केवल स्वच्छता रिक्शा में ही दें।
✅ गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके नगर पंचायत के वाहनों को सौंपें।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि “नगर की स्वच्छता, नागरिकों की जिम्मेदारी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here