Home Blog बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 25 सितम्बर को

बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 25 सितम्बर को

0

Mock drill on flood disaster to be organised on 25th September

तहसील पुसौर के ग्राम-चंघोरी एवं सिंगपुरी में होगा आयोजन

Ro.No - 13672/140

रायगढ़,  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रायगढ़ के सयुंक्त तत्वाधान में 25 सितम्बर 2025, दिन-गुरूवार को प्रात: 10.00 बजे से ग्राम चंघोरी एवं सिंगपुरी तहसील पुसौर जिला-रायगढ़ में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

संयुक्त कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है, इसमें किसी प्रकार की घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखे। साथ ही किसी भी प्रकार की घबराहट एवं अफवाहों से बचे तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करें। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here