Home Blog उ प्र अपराध निरोधक समिति ने जिला कारागार में मेडिकल कैंप का...

उ प्र अपराध निरोधक समिति ने जिला कारागार में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

0

Uttar Pradesh Crime Prevention Committee organized a medical camp in the district jail.

135 मरीजों का परीक्षण कर दवा की कराई गई उपलब्धता

Ro.No - 13672/140

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उ प्र अपराध निरोधक समिति ने दिनांक 24 सितंबर 2025 दिन बुधवार को जिला कारागार गाज़ीपुर में मेडिकल कैंप का आयोजन कर त्वचा रोग से पीड़ित 135 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया।

जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में दाद खाज खुजली और दिनाय आदि से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह से दोबारा चिकित्सा शिविर की मांग की थी।
इस ज़रूरत को देखते हुए अभिषेक सिंह ने समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रयास कर मेडिकल कैंप का आयोजन किया. जिसमे मरीजों ने मुफ़्त परीक्षण, सलाह और दवा का लाभ प्राप्त किया।

इस मौक़े पर डॉक्टरों की टीम में डॉ प्राची शर्मा, डॉ संतोष कुमार यादव, फार्मासिस्ट रोहित प्रकाश , जेल के डॉ जितेंद्र कुमार , फार्मासिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया।

समिति के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि 1938 में स्थापित समिति जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुधार आदि के दिशा में लगातार कार्य कर रही है। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और रवींद्र सिंह, ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की है।

इस मौके पर समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह , निशांत सिंह,इंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here