Home Blog दूसरे दिवस रामलीला में दशरथ ने पुत्र मोह में रुलाया तो ताड़का...

दूसरे दिवस रामलीला में दशरथ ने पुत्र मोह में रुलाया तो ताड़का वध की लीला ने खूब हंसाया

0

On the second day of Ramlila, Dasharatha’s love for his son made people cry, while the act of killing Tataka made people laugh a lot.

■रामलीला के दूसरे दिवस पर नारद मोह, मुनि आगमन, ताड़का वध की लीला

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा :- आदर्श रामलीला नाटक मंडली द्वारा 106 वें वर्ष के रामलीला मंचन के दूसरे दिवस पर नारद मोह,मुनि आगमन, ताड़का वध एवं मारिच सुबाहु युद्ध की लीला दिखाई गई। बाल कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का मनमोहा। नारद और ताड़का के पात्र में हर्ष गुप्ता के अभिनय ने लोगो को खूब गुदगुदाया तो मुनि आगमन में दशरथ का पात्र करने वाले आदित्य जोशी की राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र को सौंपने वाला पुत्र मोह का मार्मिक कलाकारी देख दर्शको की आंखे नम हो गई। विश्वामित्र और राजा शीलनिधि की शानदार भूमिका में काव्यांश शर्मा, वशिष्ठ के रूप में शुभ केशरवानी, कामदेव जय मल, मारिच श्याम मल , शंकर गब्बर शर्मा, ब्रम्हा जी आरव सोनी, अभी अग्रवाल और लक्ष्य चौरसिया शिवगण, योग माया, लक्ष्मी, और मोहनी के रूप में धरमपाल सोनी, भगवान विष्णु के पात्र में आयुष तिवारी एवँ आदित्य सोनी, नमन मल, मानस केशरवानी, रोशन जैन तथा अन्य पात्र ने अपने अभिनय से प्रसंगों को सजाया वही दूसरे दिवस की भगवान की आरती में भाटापारा के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त पत्रकार शामिल हुए जिन्होंने अतिथियों के रूप में भगवान विष्णु की आरती की । जिसमे संतोष अग्रवाल,भूपेश दीवान, राजीव तिवारी, राजकुमार मल, श्याम पुरोहित, अमृत साहू, शंकर सोनी, प्रशांत वर्मा, तुलसी जायसवाल, सरिता ध्रुव, राजेश शर्मा, ललित तिवारी, कोमल शर्मा, तंजीव अरोड़ा, विनोद शर्मा, संजीव तिवारी, गुरमीत गुंबर, वीरेंद्र उपाध्याय, अजय यादव एवँ प्रेस क्लब व श्रमजीवी संघ के पत्रकारजन उपस्थित रहे । तंजीव अरोड़ा एवं प्रशांत वर्मा ने अपने संबोधन में आयोजक समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी एवं कलाकारों को बेहतरीन अभिनय कला के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और 106 वर्ष की परंपरा को निभाते हुए भाटापारा में ऐतिहासिक व प्राचीन रामलीला को नगर का गौरव बनाने के लिए नगर की तरफ से आयोजको, कलाकारो और रामलीला आयोजन में सहयोग करने वालो को बधाई आभार, शुभकामनाएं एवँ धन्यवाद ज्ञापित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here