On the third day of the play, Petalraja and Laktakia made everyone laugh till they rolled on the floor, while the traders performed aarti of the Lord.
0 अहिल्या उद्धार,मीनाबाजार,पेटल-लकटकिया और रामसीता जयमाल की लीला देखने उमड़ी भीड़
0 व्यास प्रमुख प्रकाश शर्मा,लाला शर्मा, रामजी जोशी के संगीतो ने सजाया पुरी लीला को

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– आदर्श रामलीला नाटक मंडली के 106वें वर्ष के मंचन के तीसरे दिवस पर अहिल्या उद्धार, मीनाबाजार, पेटलराजा-लकटकिया कॉमेडी और रामसीता जयमाल की लीला दिखाई गई जिसमें मीनाबाजार और जयमाल को संगीतो से व्यासगद्यी प्रमुख प्रकाश शर्मा, लाला शर्मा एवं रामजी जोशी ने सजाया वही पेटलराजा की भुमिका में कोमल शर्मा और लकटकिया की भुमिका में जगदीश वैष्णव ने अपने बेहतरिन अभिनय और सटीक कॉमेडी टाइमिंग से उपस्थित दर्शको को हंसा हंसाकर लोट पोट कर दिया। अहिल्या में मुकुल, विश्वामित्र काव्यांश शर्मा, राम अग्रांश शर्मा, लक्ष्मण वासु युग शर्मा, रावण श्याम मल, जनक आयुष तिवारी, बाणासुर वेदांश दधिच, मीनाबाजार में शुभ, कृपांश, लक्की, आकर्ष, कार्तिक, लव आदि लोगो ने भाग लिया वही नन्हे बच्चे दुष्ट राजा और साधु राजा बन धनुष तोड़ते नजर आए। आज तीसरे दिवस की भगवान की आरती में आज तीसरे दिन के कार्यक्रम धनुष यज्ञ पेटल राजा लाख तकिया संवाद की शानदार लीला का मंचन हुआ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की आरती में नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी सेवा दी जिसमें पोहा मिल,राइस मिल,दाल मिल एवं अभिकर्ता संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख रूप से नरेश आर्य अध्यक्ष दाल मिल एसोसिएशन, रंजीत दवानी अध्यक्ष पोहा मिल एशोसिएशन, गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन, राजेश तिवारी अध्यक्ष अभिकर्ता संघ,अशोक किंगरानी, महेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र भृगु, मनमीत सलूजा, अमन छाबड़ा, निकेश मुंधड़ा, शरद मल, दीपक मल, हरीश निहलानी, संजय सावलानी, अनिल सचदेवा, अनिल अग्रवाल उपस्थित थे । संबोधन में रंजीत दवानी ने रामलीला के बालकलाकारो एवं आयोजक मंडल को इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और आगे भी भरपूर सहयोग देने की बात कही। अशोक मंधान ने अपने संबोधन में कहा भगवान राम के चरित्र से हमें माता-पिता बंधु एवं गुरु जनों एवं अपने आश्रित लोगों के प्रति व्यवहार एवं कर्तव्य पालन अपने जीवन में कैसे करें या सीख मिलती है। देवेंद्र भृगु ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल कलाकारों की मेहनत और उनकी अभिनय क्षमता देखकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं मैं बालकलाकरो के पालको को भी बधाई का पात्र मानता हुं। आदर्श रामलीला नाटक मंडली की तरफ से बजरंग चौरसिया ने इन व्यापारिक संगठनों के विगत 25 वर्षों से किये जा रहे सहयोग को बहुत ही ज्यादा प्रशंसनीय बताया और आभार व्यक्त किया।



