Home Blog आशा निकेतन वृद्धाश्रम में पुष्पमाला, वस्त्र प्रदान कर किया गया वरिष्ठजनों का...

आशा निकेतन वृद्धाश्रम में पुष्पमाला, वस्त्र प्रदान कर किया गया वरिष्ठजनों का सम्मान

0

Senior citizens were honoured with garlands and clothes at Asha Niketan Old Age Home.

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

Ro.No - 13672/140

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर 2025 को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ द्वारा आशा निकेतन वृद्धाश्रम, पहाड़ मंदिर कौहाकुण्डा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला वृद्धजनों को पुष्पमाला एवं साड़ी, वहीं पुरुष वृद्धजनों को पुष्पमाला एवं धोती-कुर्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सेवा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर – मुकेश शर्मा

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि संस्था वृद्धजनों की सेवा और देखभाल के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) से आग्रह किया कि वृद्धजनों की मासिक दो बार नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य जांच को निरंतरता मिलेगी – डॉ. अनिल जगत

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं CHMO डॉ. अनिल जगत ने आश्वासन दिया कि वे डॉक्टरों की टीम को वृद्धाश्रम भेजते रहेंगे ताकि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके। उन्होंने वृद्धजनों से आग्रह किया कि वे खान-पान पर विशेष ध्यान दें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यकता पर सहयोग का आश्वासन दिया।

30 वर्षों से निरंतर सम्मान की परंपरा – संतोष अग्रवाल

रेडक्रॉस जिला शाखा रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने बताया कि संस्था पिछले लगभग 30 वर्षों से वृद्धजनों के सम्मान की परंपरा का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम में इस समय 29 महिला और 8 पुरुष वृद्धजन निवासरत हैं। साथ ही जिला पंचायत के सहयोग से एक नए सुविधायुक्त भवन के निर्माण की योजना शीघ्र प्रारंभ होने की जानकारी दी।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ के चेयरमैन मुकेश शर्मा, सचिव व CHMO डॉ. अनिल जगत, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष कुमार अग्रवाल, प्रबंध समिति सदस्य प्रेम नारायण मौर्य, जिले की NHM हेड पैकरा मैडम, रेडक्रॉस के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here