Purvanchal Bhojpuri Samaj served on the occasion of Dussehra festival, under the leadership of patron Shiv Lochan Yadav, free food was distributed in the Mother and Child Hospital.
रायगढ़।
दशहरा पर्व के अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से सेवा और सहयोग का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक शिव लोचन यादव के नेतृत्व में मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में भर्ती मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया गया।

सेवा कार्य से गूंजा अस्पताल परिसर
अस्पताल परिसर में जब मरीजों के परिजनों को भोजन प्रदान किया गया तो पूरे वातावरण में सेवा और समर्पण की भावना झलक उठी। दशहरा के पावन अवसर पर इस सेवा कार्य ने समाज के बीच सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश दिया।
समाज के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति
इस अवसर पर समाज के संरक्षक प्रेम नारायण मौर्य, शिव लोचन यादव, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, श्रवण सिंह, शैलेन्द्र दुबे, बिहारी लाल खत्री, विजय मौर्य, मुन्नी यादव, गुड़िया सिंह, महिला इकाई अध्यक्ष अंजू यादव, महक सिंह, आकृति सिंह, विष्णु सिंह, बालचन्द यादव, दिलीप सिंह, अजीत यादव, अनुष्का यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समाज सेवा का उदाहरण
भोजपुरी समाज द्वारा किया गया यह सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत का कारण बना बल्कि दशहरा पर्व को सच्चे अर्थों में “असुर पर अच्छाई की जीत और मानवता की सेवा का प्रतीक” बना दिया।





