Home Blog बिजली बिल बढ़ोतरी पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बिजली बिल बढ़ोतरी पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

0

Youth Congress protested against the increase in electricity bills.

उस्मान बेग के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन

Ro.No - 13672/140

घरघोड़ा – रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक में युवा नेता और जनप्रतिनिधि रहे उस्मान बेग के नेतृत्व में सैकड़ो युवा सड़क पर उतरकर छत्तीसगढ़ में बिजली के बढ़े दामो और बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में कारगिल चौक में हस्ताक्षर अभियान चलवाकर नुक्कड़ सभा आयोजित कर सरकार के कदम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया

यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आयोजित हुआ, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया जी एवं सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे जी, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव राकेश पांडे के निर्देशानुसार यह कार्यकम रायगढ़ जिले में उस्मान बेग के नेतृत्व में संपन्न हुआ । छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में प्रदेशस्तरीय चरणबद्ध कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है

उस्मान बेग ने कार्यक्रम पश्चात कहा की बिजली के बिल बढ़ने और योजना बंद होने से किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है । बिजली जैसी बुनियादी आवश्यकता पर जनता को राहत मिलनी चाहिए, न कि बोझ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं।जबसे भाजपा सरकार आई है बिजली बिल की दरों मे चार से 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है जबकि हमारी सरकार के दौरान बिजली बिल हाफ आया करता था साय सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए जनता को परेशान किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।उस्मान बेग ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों की मनमानी वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन और उग्र होगा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘बिजली चोर गद्दी छोड़’, ‘महंगी बिजली बंद करो’ और ‘जनता का हक़ वापस दो’ जैसे नारे लगाए।

इस अवसर पर सैकड़ो युवा कांग्रेसियों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी, विधायक प्रतिनिधि, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत आम जनता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here