Home Blog राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा शताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अंतर्गत शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा शताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अंतर्गत शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम में हुआ पथ संचलन ।

0

रायगढ़ नगर ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान से पथ संचलन निकाला गया। संचलन का शहर के 03 भाग से प्रमुख मार्गो एवं चौक से होते हुए नगर के मध्य सुभाष चौक में संगम हुआ।संचलन का नगर के समाज प्रमुखों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।आज के इस भव्य एवं ऐतिहासिक पथ संचलन में 1500 से अधिक गणवेश धारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचलन के पश्चात रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि श्रीमती उषा देवी बारले _पद्मश्री सम्मानित सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका_ के आशीर्वचन के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री शिवराम जी समदड़िया _राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र प्रचारक प्रमुख_ का उद्बोधन सभी को प्राप्त हुआ उद्बोधन में श्री समदड़िया जी कहा आज शताब्दी वर्ष संपूर्ण हिंदू समाज माना रहा है,हिंदू समाज और संघ संव्याप्त है। उक्त कार्यक्रम में सभी नगर के समाज प्रमुख रायगढ़ नगर के विशेष आमंत्रित जन एवं पत्रकार जगत के संपादक गण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक जन बंधु,भगिनी ,मातृ शक्ति एवं व्यवसायी सह परिवार उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here