Congress’s show of strength in Lalung! Former Rajasthan minister Sitaram Lamba received a grand welcome from the Youth Congress-NSUI
लैलूंगा। “संगठन सृजन अभियान” के तहत रायगढ़ जिले के लिए AICC द्वारा नियुक्त परिवेक्षक, राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री सिताराम लाम्बा के लैलूंगा आगमन पर यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लैलूंगा में जैसे ही लाम्बा पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत कर माहौल कांग्रेसमय बना दिया।

बैठक में मंडल लैलूंगा, मुकडेगा, राजपुर और झगरपुर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आलोक गोयल, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष तेजश बंजारे, NSUI जिला सचिव सम्राट महंत, अप्रांश सिन्हा, सानू खान, आकृत सारथी, हरीश पैंकरा, देवेंद्र गुप्ता, संतोष साहू, रोशन साहू, विकी वैष्णव, गुरुदेव राठिया, भावेश राठिया, कुलदीप, चंद्रमणि, शिव सिदार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लाम्बा ने कहा कि “संगठन के हर निर्णय में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही कांग्रेस की असली ताक़त है।”
सभा जय कांग्रेस – विजय कांग्रेस के नारों से गूंज उठी।



