Purvanchal Bhojpuri Samaj Raigarh’s Maa Annapurna Rasoi Abhiyan is getting continuous support
एमएसपी पावर की सामाजिक पहल से मातृ शिशु अस्पताल में रोशन हुई दीपावली

रायगढ़। दीपावली के पावन अवसर पर एमएसपी पावर प्लांट ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के साथ मिलकर मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में भर्ती मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया।
यह सेवा कार्य समाज द्वारा संचालित ‘मां अन्नपूर्णा रसोई’ के अंतर्गत किया गया, जो 11 जुलाई 2024 से निरंतर प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है।
एमएसपी पावर प्लांट इस अभियान में प्रारंभ से ही मुख्य सहयोगी की भूमिका निभा रहा है, जिससे यह जनसेवा कार्य अब तक निरंतर और सफलतापूर्वक जारी है।
सेवा के संग दीपोत्सव
भोजन वितरण कार्यक्रम में दीपावली की रौनक और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। एमएसपी पावर और भोजपुरी समाज के सदस्यों सहित सर्व समाज के लोगों ने मिलकर मरीजों के परिजनों को भोजन परोसा और उनकी खुशियों में भागीदार बने।
इस अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के संरक्षक द्वय डॉ. प्रशांत पांडेय, प्रेम नारायण मौर्य, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, एन.सी. झा, बिहारी खत्री, शैलेन्द्र दुबे, एस.के. झा, अंश प्रताप मौर्य सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि “एमएसपी पावर जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से ही ऐसे सामाजिक कार्य लंबे समय तक सफलतापूर्वक चल सकते हैं। यह दीपावली सच्चे अर्थों में सेवा और संवेदना का पर्व बन गई है।”
मां अन्नपूर्णा रसोई : सेवा का निरंतर दीप
11 जुलाई 2024 से अब तक मां अन्नपूर्णा रसोई प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। एमएसपी पावर के सहयोग से यह रसोई आज रायगढ़ जिले में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता की मिसाल बन चुकी है।
एमएसपी पावर का संकल्प
एमएसपी पावर प्रबंधन ने कहा कि कंपनी केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए भी सदैव तत्पर है।
आने वाले समय में भी कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा जैसे क्षेत्रों में ऐसे सहयोगात्मक अभियानों को आगे बढ़ाती रहेगी।







