Chhattisgarh Divyangjan Finance Vikas Nigam Chairman Kavadia paid a courtesy call on Governor Deka
रायपुर / राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित मोमबत्ती, कुकीज, चॉकलेट, बॉटल ऑफ आर्ट आदि सामग्री भेंट की। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली शुभकामनाएं दी।
Ro.No - 13672/140


श्री कावड़िया ने दिव्यांगजनों के हित से जुडे़ विषयों पर राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेश में दिव्यांजनों के लिए संचालित गतिविधियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।



