Home छत्तीसगढ़ विधायक विद्यावती ने केसला तोलगे मिलूपारा सड़क के निर्माण को लेकर विधानसभा...

विधायक विद्यावती ने केसला तोलगे मिलूपारा सड़क के निर्माण को लेकर विधानसभा में आवाज उठाई और पदयात्रा करने की बात को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गम्भीरता लिया

0

 

लैलूंगा, 11 अक्टूबर को सुबे के मुखिया विष्णु देव साय लैलूंगा ब्लाक के झगरपुर में रणेश्वर रामचंडी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे उस वक्त उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की उसमें सबसे महत्वपूर्ण घोषणा उन्होंने केसला तोलगे मिलुपरा मार्ग में सड़क निर्माण को स्वीकृत दी

Ro.No - 13672/140

*विधायक विद्यावती सिदार ने मुखर होकर इस मांग को विधानसभा के पटल में रखा था*

 

विधायक कहना था अगर छग सरकार इस सड़क की स्वीकृति नही करती और सड़क निर्माण न होने पर आमरण अनशन पदयात्रा जैसी युक्ति अपनाई जाएगी इस बात को छत्तीसगढ़ सरकार ने गंभीरता से लिया यह बहुत ही जरूरी और आवश्यक मांग थी क्षेत्र की जनता के लिए जो लंबे समय से लंबीत थी जिसकी घोषणा विद्यावती की प्रखरता के कारण विष्णु देव सरकार को करनी पड़ी है

*क्षेत्र की जनता दुखी एवं मायूस थी*

विगत 20 वर्षों से यह सड़क जर्जर है और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल से इस सड़क के निर्माण के लिए जनता समय-समय पर मांग उठाती रही लैलूंगा पर आज तक इस लंबित मांग को पूरा नहीं किया गया इस क्षेत्र से गहरा संबंध रखने वाले संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे तत्काल स्वीकृति देते हुए सड़क के निर्माण की घोषणा की जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी एवं हर्ष व्याप्त है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here