Home Blog शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन समारोह में उमड़ा श्रद्धा...

शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन समारोह में उमड़ा श्रद्धा और ऊर्जा का संगम

0

A confluence of faith and energy gathered at the ground breaking ceremony of Shakti Samvardhan 108 Kundiya Gayatri Mahayagna.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– भाटापारा के पी.पी. स्टील, खोलवा रोड स्थित यज्ञ स्थल पर आज शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और वैदिक परंपराओं के मधुर समन्वय के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजन-विधि और सामूहिक प्रार्थनाओं के बीच पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सम्मिलित होकर यज्ञभूमि पर पूजा-अर्चना की।

Ro.No - 13672/140

गायत्री मंत्र के माध्यम से व्यक्ति के भीतर की शक्ति का जागरण होता है। यह यज्ञ न केवल व्यक्तिगत जीवन में शांति और सकारात्मकता लाता है, बल्कि समाज में सद्भाव, संस्कार और एकता का भी सशक्त संदेश देता है।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस 108 कुण्डीय महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे और वैदिक अनुष्ठानों के साथ समाज में चरित्र निर्माण, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण जैसे लोकहितकारी संदेशों का भी प्रसार किया जाएगा।

भूमिपूजन के इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने आत्मिक आनंद की अनुभूति की।
माता गायत्री के जयघोष से पूरा वातावरण पवित्र और ऊर्जामय बन उठा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक नई दिशा देने वाले होते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि गायत्री महायज्ञ समाज में संस्कार और सामूहिक चेतना के संवर्धन का माध्यम है।

अंत में, माता गायत्री से यह मंगलकामना की गई कि यह महायज्ञ जन-जन के जीवन में शांति, शक्ति, और सद्बुद्धि का संचार करे तथा भाटापारा नगरी के आध्यात्मिक और सामाजिक विकास का आधार बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here