Home छत्तीसगढ़ पुल निर्माण के लिए शिवरतन शर्मा की सक्रियता से सत्रह करोड़ सतहत्तर...

पुल निर्माण के लिए शिवरतन शर्मा की सक्रियता से सत्रह करोड़ सतहत्तर लाख पैसठ हजार (1777.65 लाख) की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा:- छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा की सक्रियता आखिरकार रंग लाई और लंबे समय से की जा रही शिवनाथ नदी के सेमरियाघाट पर सेमरिया अमलीडीह मार्ग के मध्य उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवं पहुंच मार्ग की मांग अब पूरी होने जा रही है।

शिवरतन शर्मा के प्रयासों से 17 करोड़ 77 लाख 65 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग द्वारा 03/11/2025 को प्राप्त हुई है। शीघ्र ही सारी औपचारिकताओ का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कर निविदा आमंत्रित कर कार्य प्रारम्भ किये जाने हेतु प्रशासन ने आदेश जारी किया हैं..

शिवरतन शर्मा ने बताया कि भाटापारा क्षेत्र के विकास हेतु उनके द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के सड़कों एवं पुल पुलिया विहीन गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने विशेष पहल की जा रही है। मेरा प्रयास है कि भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिले। जिसमे हम लगभग पूर्णतः की ओर हैं आज विधानसभा में हर ओर सड़को का जाल बिछाया जा चूका हैं जिससे आवागम में सुविधाएं मिल रही हैं..

शिवरतन शर्मा ने कहा की पुल निर्माण से लोगों को कई लाभ होंगे, जैसे यात्रा में आसानी, आर्थिक विकास, सुरक्षा में वृद्धि और सामाजिक संपर्क में सुधार। पुलों से आवागमन आसान हो जाता है, जिससे समय और दूरी कम होती है, और इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सुविधाओं तक पहुँच बेहतर होती है।

इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रति शिवरतन शर्मा ने आभार व्यक्त किया..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here