Home Blog आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को मिल रहा...

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को मिल रहा है बढ़ावा

0

AYUSH Yoga Wellness Centre promotes healthy lifestyle

10 लाख से अधिक लोगों को आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से मिला स्वास्थ्य लाभ

Ro.No - 13672/140

रायपुर / आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत नागरिकों के शारीरिक, मानसिक, बौध्दिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु राज्य में 32 आयुष योगा वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक योग की परंपरा को पहुँचाना तथा आधुनिक जीवनशैली में उत्पन्न तनाव, अवसाद एवं अस्वस्थता से मुक्ति दिलाना है।

राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित योगा वेलनेस सेंटरों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आहार परामर्श जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से कराई जा रही हैं। इन केन्द्रों में निःशुल्क नागरिकों को दैनिक योगाभ्यास की सुविधा दी जा रही है। योगा वेलनेस सेंटर न केवल स्वास्थ्य संवर्धन के केंद्र हैं बल्कि ”रोग से मुक्त जीवन की ओर जनआंदोलन” के रूप में उभर रहे हैं। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को योग से जोड़ना और “फिट इंडिया” की भावना को साकार करना है।

इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, दवाओं पर निर्भरता कम करने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिल रहे हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर योग शिविर, कार्यशाला एवं विशेष अभियान भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। अब तक कुल 10.60 लाख से अधिक लाभार्थियों ने आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से अपने स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here