Home Blog कोतवाली के पास मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी, चोर ने उड़ाए 25...

कोतवाली के पास मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी, चोर ने उड़ाए 25 लाख के मोबाइल और नकदी, CCTV में दिखे संदिग्ध

0

Major theft at mobile shop near Kotwali, thieves steal mobile phones and cash worth 25 lakhs, suspects seen on CCTV

पुलिस ने डॉग स्क्वाड और साइबर टीम लगाई जांच में

Ro.No - 13672/140

अंबिकापुर
शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने कोतवाली के नजदीक ही बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गोलू मोबाइल दुकान में अज्ञात चोर ने धावा बोलते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सुबह दुकान संचालक जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, मोबाइल व नकदी गायब थे। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की टीम को भी जांच में शामिल किया है। मौके पर डॉग स्क्वाड बुलाकर चोरों की तलाश के लिए सहयोग लिया जा रहा है।

CCTV फुटेज में संदिग्ध की गतिविधि कैद

दुकान में लगे CCTV कैमरों की जांच में संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल निकलते दिखाई दे रहा है, फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here