Bihar elections: Some boycotted voting, while other EVMs malfunctioned! Even the disabled were denied access… Learn about the updates from the first phase of the Bihar elections.
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज 6 नवंबर दिन गुरुवार को हुए, इस दौरान कई गांवों में वोटिंग का बहिष्कार किया गया तो बूथ कैप्चरिंग की घटना भी हुई. वहीं कई पोलिंग बूथ से EVM खराब होने की खबरें भी आईं. इन सभी के बीच नालंदा से खबर आई कि पोलिंग बूथों पर दिव्यांग वोटरों को कोई सुविधा नहीं मिली और उन्हें परेशान होना पड़ा.

मतदान का बहिष्कार :
पहले चरण के मतदान का पटना जिले की फतुहा विधानसभा सीट पर हुआ. वहीं जमीन विवाद के चलते एक भी वोट नहीं पड़ा.
वहीं दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में लोगों ने रोड नहीं वोट नहीं का नारा लगाकर मतदान का बहिष्कार किया.
हालांकि CO गोपाल पासवान, BDO प्रभा शंकर मिश्रा और BPM अन्नू कुमारी लोगों को समझाने पहुंचे और पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने.
मुजफ्फरपुर के 3 पोलिंग बूथों पर भी वोटिंग का बहिष्कार लोगों ने किया. गायघाट विधानसभा क्षेत्र बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर पुल और सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया.
कैप्चरिंग की खबर :
लखीसराय जिले में हलसी के खुडयारी गांव में पोलिंग बूथ नंबर 404 और 405 पर बूथ कैपचरिंग की घटना हुई. बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलते ही SP अजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में फ्लैग मार्च निकाला. वहीं फ्लैग मार्च के बाद SP ने कहा कि बूथ कैप्चरिंग जैसी कोई बात नहीं है.
दानापुर-मधेपुरा-राघोपुर में वोटिंग के दौरान EVM में खराबी की शिकायत आई. दानापुर के बूथ नंबर 196 में EVM खराब होने से लोग मतदान नहीं कर पाए तो वे आक्रोशित हो गए. बख्तियारपुर के बूथ नंबर 316 में EVM खराब हुई. इस पोलिंग बूथ पर घंटाभर वोटरों की लंबी लाइन लगी रही. तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में भी एक पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने पर मतदान रोकना पड़ा.



