Home Blog अश्वनी शर्मा ने ग्राम तरेगा में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

अश्वनी शर्मा ने ग्राम तरेगा में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

0

Ashwani Sharma participated in the program organized in village Tarega.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरेगा स्थित शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Ro.No - 13672/140

इसी क्रम में ग्राम तरेगा (गोगियापारा) में लगभग ₹10 लाख की लागत से बनने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन दोनों कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “राज्य सरकार की योजनाएँ ग्रामीण विकास और शिक्षा को सशक्त बना रही हैं। साइकिल योजना से जहाँ बालिकाओं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी, वहीं सड़क निर्माण कार्य से जनजीवन में सुविधा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।”

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री राजा जैसवाल जी, पार्षद श्री मनीष मिश्रा, सोसाइटी अध्यक्ष सतीश सोनी श्री राजेश साहू, सरपंच श्री मति त्रिवेणी, धनेश साहू पंच, टोपेश्वर साहू, मनोज भोई, राकेश रात्रे, संतोष चक्रधारी, राधे यदु, चोवा यदु, लेखराम साहू सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here