Diwali Milan Ceremony celebrated by District Chemist Association
जांजगीर साकेत तिवारी

जिला औषधि विजेता संघ जांजगीर चांपा के द्वारा अग्रसेन भवन नैला में दीपावली मिलन समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जांजगीर चांपा जिले के केमिस्ट शामिल हुए इस अवसर पर जो दवा व्यवसायी अपने व्यापार के 25 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उनको प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया औषधि निरीक्षक सुमित परिहार का पदोन्नति होकर मुंगेली स्थानांतरण होने पर विदाई के साथ उनके योगदान को याद किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि हमारा व्यवसाय एक सेवा है हमें मानवी पहलू को सदैव ऊपर रखना रहता है जिला औषधि के टीम सदा ही दवा व्यवसायों के हित में काम करती है और आगे करेगी प्रदेश औषधि विक्रेता संघ के कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा की दवा व्यवसाय प्रदेश के अधिकृत फार्म से ही दवा की खरीदी करें क्योंकि दवा व्यवसाय में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है प्रदेश नेतृत्व सभी दवा व्यवसाईयों के साथ खड़ा है औषधि विक्रेता संघ के संरक्षक नरेंद्र पालीवाल ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए दीपावली की बधाई दी जिले के सचिव पवन पालीवाल ने कहा कि शासन के नियम अनुसार ही व्यापार करें बिना बिल के किसी भी डीलर से दवा खरीदी ना करें कोई भी परेशानी आती है तो जिला औषधि से संपर्क करें दीपक गोयल ने दीपावली की बधाई के साथ कहा कि हमारी पूरी टीम आपके साथ खड़ी है वरिष्ठ दवा व्यवसाय देवेश कुमार सिंह ने सभी को वंदे राष्ट्रगीत मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बधाई दी इस अवसर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र केसरवानी ने कहा की आने वाले समय में सभी केमिस्टों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी ताकि दवा के व्यवसाय में हो रहे नए परिवर्तन को समझ सकें सह कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह चंदेल ने कहा हम जल्द से जल्द सभी केमिस्टों को जगन्नाथ पुरी की यात्रा करवाएंगे कार्यक्रम का संचालन कामेश अग्रवाल के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष हरीश सीतलानी शंकर लाल अग्रवाल शरद पालीवाल मीडिया प्रभारी साकेत तिवारी सौरभ पालीवाल संजय द्विवेदी राजेश राठौर दुर्गेश राठौर नीरज अग्रवाल वासु शर्मा दिलीप अग्रवाल सहित जिले के केमिस्ट उपस्थित थे



