Public hearing of coal mines of Ambuja Cement Limited postponed
रायगढ़। सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर की ओर से जारी पत्र के अनुसार मैसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित Purunga Underground Coal Mine परियोजना की लोक जन सुनवाई आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली की अधिसूचना दिनांक 14 सितंबर 2006 (यथा संशोधित) के तहत यह सूचना जारी की गई है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह लोक जन सुनवाई दिनांक 11 नवंबर 2025, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से ग्राम पुरूंगा, तहसील छाल, जिला रायगढ़ स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित होनी थी।
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1952/ज.सु./पर्यावरण/अप.कले./2025, दिनांक 10/11/2025 में बताया गया है कि आवेदक के अनुरोध पर इस लोक सुनवाई को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है।
गौरतलब है कि यह परियोजना 869.025 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थापित की जानी प्रस्तावित थी, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.25 मिलियन टन निर्धारित की गई है।




