Home Blog विभिन्न वार्डों में विकास कार्य का हुआ भूमि पूजन

विभिन्न वार्डों में विकास कार्य का हुआ भूमि पूजन

0

Ground breaking ceremony for development work in various wards

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– नगर पालिका भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आज नगर के विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुए। नगरवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन निर्माण कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि वार्डों के समग्र विकास को भी नई दिशा प्राप्त होगी।

Ro.No - 13672/140

श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में विष्णु गोहिया के घर से मेन रोड, मेन रोड से बल्ला पटेल के घर तक तथा चमारू रजक के घर से नरेश ध्रुव के घर तक 14.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह निर्माण वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसी क्रम में रामसागर वार्ड में श्री बिहारी यदु जी के घर से हनुमान मंदिर तक प्रस्तावित सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। यह सड़क निर्माण दैनिक आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाते हुए क्षेत्र के बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

संत कंवरराम वार्ड में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सामुदायिक भवन वार्डवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों के लिए एक सुदृढ़ एवं बहुउपयोगी केंद्र के रूप में विकसित होगा।
शंकर वार्ड में जाबिर हुसेन के घर से राजेन्द्र ठाकुर के घर तक 2.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्य।

नगर पालिका भाटापारा द्वारा संचालित ये सभी विकास कार्य शहर के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करते हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि
“भाटापारा शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। इन निर्माण कार्यों के माध्यम से हम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक शहरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

इस अवसर पर वार्डो में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया,पूर्व जिलामहामंत्री राकेश तिवारी सभापति गोविंद पटेल,मनीष मिश्रा कुंजराम कोशले सतीश तलरेजा पार्षद नंदु वैष्णव,श्रेणिक गोलछा सतीश साहू गेन्दू साहू देवेंद्र साहू बंटी टंडन चंद्रकांत खूंटे नरेंद्र यदु ब्यास यदु बोहरा जी संतोष अग्रवाल लड्डू सोनी नीरज जायसवाल अजित निषाद विशु गोहिया नरेश शर्मा डॉ सोनी, लाला साहू रवि पांडेय किशन यदु सुशील वर्मा रज्जु साहू हारून राजू वर्मा सुखदेव यदु साव सर् आयेशा खान तनुजा धृतलहरे मधु सोनी रागिनी डोडे,नीरा साहू एवं समस्त वार्डवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here