Home Blog खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण

खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण

0

Digitization of Khasra, B-1 and Jamabandi records is underway.

प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने किया सर्वर रूम एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण

Ro.No - 13672/140

कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायगढ़, जिले में राजस्व अभिलेखों के सुरक्षित संवर्धन तथा जनता को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में खसरा, बी-1 तथा जमाबंदी जैसे महत्वपूर्ण भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव एवं वाणिज्य, उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, रेल परियोजनाएं एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित सर्वर रूम तथा स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटलीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा इसे राजस्व सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल बताया। उन्होंने कार्य में और अधिक गति लाने तथा डेटा सुरक्षा व रिकॉर्ड की सटीकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शाखा में संचालित डिजिटलीकरण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि तकनीक आधारित राजस्व सेवा व्यवस्थाओं को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सतत सुधार किए जा रहे हैं। नागरिकों को भूमि संबंधित सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हों, इसके लिए उन्नत तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here