Home Blog एसआईआर: शत-प्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य को पूर्ण करने वाले...

एसआईआर: शत-प्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य को पूर्ण करने वाले 4 बीएलओ सम्मानित

0

SIR: 4 BLOs honored for 100% distribution of counting sheets and completing digitization work

कलेक्टर ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

Ro.No - 13672/140

जिले में अब तक 98.23 प्रतिशत मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण और 63.38 प्रतिशत डिजीटाईजेशन कार्य पूर्ण

रायगढ़,  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत जिले में गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। जिले में अब तक 98.23 प्रतिशत मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण किया जा चुका है। वहीं 63.38 प्रतिशत डिजीटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट में शत-प्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य को पूर्ण करने वाले 4 बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र सम्मान कर सम्मानित किया। इनमें विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा की मतदान केन्द्र क्रमांक-143 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बोधमती पटेल, रोडोपाली-149 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंजली गुप्ता, ठरकपुर-193 के सहायक शिक्षक श्री भवानीशंकर डनसेना और मतदान केन्द्र क्रमांक-193 रानीगुड़ा के बीएलओ श्री रामस्वरूप पटेल शामिल है।

कलेक्टर ने की अपील, शीघ्र गणना पत्रक पूर्ण कर बीएलओ के पास करें जमा

कलेक्टर ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि के पूर्व सभी मतदाता अपना गणना पत्रक शीघ्र पूर्ण कर अपने-अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास ही जमा करें, ताकि निर्धारित समयावधि में बीएलओ एप में डिजीटाईजेशन कार्य पूर्ण हो सके। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गणना पत्रक को भरने हेतु किसी स्याही विशेष का उपयोग मतदाताओं, बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा किए जाने के संबंध में कोई निर्देश नहीं है। फोटोे धुंधला अथवा अस्पष्ट हो ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो अपना नवीन फोटो बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा सकेगा। सभी मतदाताओं को गणना पत्रक में फोटो लगाए जाने की अनिवार्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 04 दिसम्बर तक एसआईआर कार्य को पूर्ण किया जाएगा। जिसके तहत मतदाता सूची में सुधार, दावों एवं आपत्तियों का निराकरण, तथा गणना पुस्तक वितरण कार्य के साथ-साथ डिजिटाइजेशन कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here