Home Blog रायगढ़ में गूंजेगा स्वदेशी का स्वर,1 दिसंबर को भव्य रूप से निकलेगी...

रायगढ़ में गूंजेगा स्वदेशी का स्वर,1 दिसंबर को भव्य रूप से निकलेगी स्वदेशी संकल्प यात्रा, व्यापारियों व नागरिकों में उमंग

0

The voice of Swadeshi will resonate in Raigarh, Swadeshi Sankalp Yatra will be organised in a grand manner on 1st December, enthusiasm among traders and citizens.

रायगढ़। स्वदेशी जागरण मंच और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा का बहुप्रतीक्षित आगमन 30 नवंबर 2025 को रायगढ़ में होने जा रहा है। यह यात्रा 1 दिसंबर को रायगढ़ शहर के प्रमुख शहीद चौक से प्रातः 10.30 बजे भव्य रूप में प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—सिल्वर पैलेस, गौरीशंकर मंदिर चौक, पुराना शनि मंदिर, सुभाष चौक, हटरी चौक, लाल टंकी और केवड़ाबाड़ी होते हुए महादेव मंदिर तक पहुंचेगी।

Ro.No - 13672/140

स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ को देगी नई गति

यह संकल्प यात्रा स्थानीय समुदाय, व्यापारियों, युवाओं और नागरिकों में स्वदेशी विचारधारा, आत्मनिर्भरता और भारतीय उत्पादों के उपयोग के प्रति नई ऊर्जा का संचार करेगी। यह पहल व्यापारिक जगत के लिए प्रेरणादायी अभियान बनकर उभर रही है, जिसका प्रमुख उद्देश्य देशी उत्पादों को बढ़ावा देना, छोटे एवं मध्यम कारोबारियों का संरक्षण, भारतीय आर्थिक मॉडल को सशक्त करना, ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनांदोलन के रूप में स्थापित करना है।

जिला संयोजक ने दिया आमंत्रण, नेताओं ने दिया सहयोग का आश्वासन

यात्रा को सफल बनाने हेतु स्वदेशी जागरण मंच रायगढ़ के जिला संयोजक प्रेम नारायण मौर्य ने रायगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान से सौजन्य भेंट कर उन्हें इस राष्ट्रीय महत्व के आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। अरुण धर दीवान ने इस पहल का स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवार्धन चौहान, प्रवीण त्रिपाठी, भाजपा नेता सतीश बेहरा, मनीष शर्मा, प्रवीण द्विवेदी समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प

स्वदेशी संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य स्थानीय प्रोटोटाइप, स्टार्टअप एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, छोटे एवं मझोले व्यापारियों को नई ताकत देना, ‘वोकल फॉर लोकल’ को राष्ट्रीय स्तर पर जनआंदोलन बनाना, भारतीय स्वदेशी उद्योगों पर विश्वास बढ़ाना, गांव से महानगर तक आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत करना, देशभर में यह यात्रा स्वदेशी विचारधारा को सामाजिक, व्यावसायिक और राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने का विशाल मंच बन चुकी है, जिसमें लाखों नागरिक निरंतर जुड़ रहे हैं।

नागरिकों और संगठनों से जुड़ने की अपील

स्वदेशी जागरण मंच एवं CAIT रायगढ़ इकाई ने जिले के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे उत्साहपूर्वक इस यात्रा में शामिल होकर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here