Home Blog काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी, गहरा चॉकलेटी रंग वर्जित,...

काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी, गहरा चॉकलेटी रंग वर्जित, केवल साधारण (बिना पॉकेट) स्वेटर की अनुमति

0

Black, dark blue, dark green, purple, maroon, violet, dark chocolate colors are prohibited. Only simple (without pockets) sweaters are allowed.

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के निर्देशों के अनुपालन में 15 बिंदुओं पर स्पष्ट दिशा–निर्देश जारी

Ro.No - 13672/140

रायगढ़, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत आमीन भर्ती परीक्षा डब्ल्यूआरडी 2025 का आयोजन आगामी 7 दिसम्बर 2025 को समय 12.00 बजे से 2:15 तक आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा के लिए रायगढ़ जिले में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें लगभग 16091 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में आबंटित एक पुरुष एवं एक महिला पुलिस कर्मी से फिस्किंग का कार्य किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की फिस्किंग महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जायेगा।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के निर्देशों के अनुपालन में 15 स्पष्ट दिशा–निर्देश जारी किए गए है। परीक्षार्थियों के लिए निम्नांकित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

जारी दिशा निर्देशों के तहत परीक्षार्थियों को कहा गया है कि परीक्षार्थी, परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें,ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व पहुंचे ताकि उनका फिस्किंग एवं पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा ।
केवल साधारण स्वेटर (बिना पाकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतार कर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी।

फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति दी गई है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित किया गया है।

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है ।

प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।

परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड,आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य किया गया है। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो ले कर परीक्षा केंद्र लाना होगा।

परीक्षार्थियों को अपने साथ परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने के लिए उपयोग लाना होगा। चयन, प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, इसलिए प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखने होंगे। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जावेगा।

निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here