Youth arrested with stolen bike, major success of joint police team
रायपुर। सीतानगर गोगांव निवासी तुलाराम साहू की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08 मई 2024 को वह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KY 9048 बसंत विहार कॉलोनी गार्डन के पास खड़ी कर काम पर गया था। वापस आने पर बाइक गायब मिली। जिस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 462/24 धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई की संयुक्त टीम द्वारा मामले की पड़ताल शुरू की गई। लगातार प्रयासों और पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ दिनेश राव को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली, जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी—
आकाश उर्फ दिनेश राव पिता देशैया राव, उम्र 20 वर्ष, निवासी लवकुश फर्नीचर के पीछे, गोंदवारा थाना खमतराई, रायपुर।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।



