Home Blog अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

0

Two-day programme organised on International Day of Persons with Disabilities

दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Ro.No - 13672/140

रायगढ़,  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभा को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की खेल, कला और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
2 दिसम्बर को डिग्री कॉलेज के लाल मैदान में प्रातः 9 बजे से दिव्यांग छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रायगढ़ जिले के उन्नायक सेवा समिति एडल्ट्स उम्मीद घरौंदा कौहाकुण्डा, उम्मीद विशेष विद्यालय कौहाकुण्डा, नंदा सरकुलेशन संस्थान अंध-मूक एवं श्रवण बाधितार्थ बड़गांव, जय बुढ़ी माई समाज सेवी संस्था कोसमनारा सहित सातों विकासखंडों के समग्र शिक्षा के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी तरह 3 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम रायगढ़ में दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा गीत-संगीत, एकांकी नाटक, नृत्य, गायन एवं वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल, कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री सुशील सिंह, सहायक नोडल अधिकारी श्री उग्रसेन पटेल और श्री नवरतन सिंह बिंझवार का विशेष योगदान रहा। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम तथा जिला जेल कर्मचारी श्रीमती अंजू जोशी एवं उनकी टीम ने कोच, रेफरी और निर्णायक के रूप में सेवाएं दीं। कार्यक्रम का समापन समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पाण्डेय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here