Legal literacy awareness camp organized in the district jail
रायगढ़, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में जिला जेल रायगढ़ में विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़, स्वास्थ्य विभाग के टीम, जिला जेल रायगढ़ एवं एनजीओ निश्चय समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिला जेल रायगढ़ में निरूद्ध बंदियों को एचआईवी संक्रमण के बारे अवगत कराते हुए, इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास करने हेतु जानकारी दिया गया। चिकित्सक द्वारा जेल मे निरूद्ध बंदियों के स्वास्थ्…



