Banora Ashram expressed gratitude to the guests who attended the wedding.
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मुख्य शाखा रायगढ़ में आज संघ के पूर्ण कालिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर साहू जी के पुत्र डॉक्टर कुमार विक्रम साहू का विवाह श्री राजेश साहू की सुपुत्री डॉक्टर हेम पुष्पा साहू के साथ आश्रम पद्धति के साथ सम्पन्न हुआ। सूबे के मुखिया विष्णु देव साय इस विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने भी नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए गृहस्थ जीवन पर प्रवेश की बधाई दी। आश्रम में विवाह की यह परम्परा खर्चीली शादियों पर रोकथाम लगाने में कामयाब सिद्ध हुई है।वही दहेज की बढ़ती कुप्रथा पर भी रोकथाम लगी है। विवाह में शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए बनोरा प्रबंधन ने कहा उनकी गरिमामय उपस्थिति से खर्चीली शादियों पर रोक सहित दहेज जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने का समाज में साकारात्मक सन्देश जायेगा । वर बधू के माता पिता सहित विवाह में शामिल लोगों का भी आश्रम की ओर से आभार जताया गया।




