Home Blog रायगढ़ में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ: 24 बस्तियों में होगा भव्य आयोजन

रायगढ़ में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ: 24 बस्तियों में होगा भव्य आयोजन

0

शताब्दी वर्ष के तृतीय प्रमुख कार्यक्रम की शुरूआत*

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 02 अक्टूबर 2025 से आरंभ हुए शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में, विजयादशमी उत्सव एवं वृहद गृह-संपर्क अभियान पूर्ण होने के बाद अब तीसरे प्रमुख आयोजन हिंदू सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत रायगढ़ में हो गई है।
यह आयोजन समाज-निर्माण, धार्मिक-सांस्कृतिक जागरण एवं एकता-संदेश का अद्भुत उदाहरण होगा।

Ro.No - 13672/140

*गांधी गंज राम मंदिर से रथ रवाना*

सम्मेलन की जानकारी एवं आमंत्रण हेतु सुंदर सुसज्जित रथ का शुभारंभ गांधी गंज स्थित राम मंदिर से किया गया। समिति पदाधिकारियों, सामाजिक अग्रजों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वज प्रदर्शन कर रथ यात्रा को रवाना किया। यह रथ सभी बस्तियों व प्रमुख मार्गों से होते हुए जन-जागरण करेगा।

*पदाधिकारियों का रामनाम अंगवस्त्र से अभिनंदन*

दिनांक 08 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक में सभी 24 बस्तियों की हिंदू सम्मेलन समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों का भगवान श्रीराम नाम अंकित अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संयोजकों ने सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ भी किया।

*24 स्थानों पर सम्मेलन; 186 स्थानों पर विभागीय आयोजन*

रायगढ़ नगर के 48 वार्डों की 24 बस्तियों में 24 सम्मेलन आयोजित होंगे, जबकि विभाग स्तर पर कुल 186 स्थलों में कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक स्थान पर धार्मिक- सांस्कृतिक मंच, संत-वचन, समाज संवाद एवं विविध संकल्प लिये जाएंगे।

*सम्मेलन की रूपरेखा व तैयारी पर विस्तृत चर्चा*

बैठक में मंच-व्यवस्था, स्वागत-स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रमुख वक्ताओं की उपस्थिति, निमंत्रण प्रक्रिया और घर-घर संपर्क योजना पर रणनीति तय की गई। समिति के संयोजकों ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

*संगठित, समर्थ और जागरूक हिंदू समाज लक्ष्य*

सम्मेलन का उद्देश्य तय किया गया जिसमें संगठित हिंदू समाज, समर्थ सामाजिक संरचना, समरसता एवं एकरूपता, धर्म, संस्कृति व परंपरा का संवर्धन कार्यक्रम धर्म-संरक्षा की भावना के साथ जन-जागरण का रूप लेगा।

*समग्र हिंदू समाज से सहभागिता का आह्वान*

समिति ने आह्वान करते हुए कहा है कि “नगर के प्रत्येक परिवार से आग्रह है कि अपने नजदीकी सम्मेलन स्थल पर निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर धर्म-संस्कृति की जय के इस महाआयोजन में सहभागी बनें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here