Home Blog खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाटापारा में दो फर्मो का...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाटापारा में दो फर्मो का किया निरीक्षण, फूटा चना का लिया सैम्पल

0

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार= 11 दिसम्बर 202t/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भटापारा में औरामाइन (नॉन परमिटटेड सिंथेटिक फ़ूड कलर है ) जांच हेतु फर्मो का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम द्वारा भाटापारा स्थित फर्म मेसर्स कोमल उद्योग तथा मेसर्स आनन्दम एग्रो इन्डस्ट्रीज भाटापारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त फर्मों से रोस्टेड (फूटा) चना लूज का नमूना लेकर जांच हेतु गुरुग्राम हरयाणा भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Ro.No - 14097/135

औरमाइन जो कि नॉन परमिटेड सिंथेटिक फूड कलर है, जिनका उपयोग रोस्टेड चना (भूना चना) और अन्य खाद्य उत्पाद में रंगाई में किया जा रहा है।यह खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 3 (1) (zz) (y) के अंतर्गत असुरक्षित है।
क्रमांक /50

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here