Ashwani Sharma, President of the Bhatapara Municipal Council, submitted an important request letter to the Divisional Railway Manager of South East Central Railway, Bilaspur Division.
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– आज नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेल, बिलासपुर मंडल के प्रबंधक महोदय को एक महत्वपूर्ण निवेदन पत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि परम पुज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती (18 दिसंबर) के अवसर पर भाटापारा सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों पर पंथी गीत का प्रसारण सुनिश्चित किया जाए।

श्री शर्मा ने प्रबंधक महोदय को अवगत कराया कि प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को सतनामी समाज सहित समस्त प्रदेशवासी गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाते हैं। बाबा जी के दिव्य उपदेश— सत्य, अहिंसा, समानता और मानव सेवा— समाज को एकता के पथ पर अग्रसर करने की प्रेरणा देते हैं तथा जनकल्याण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।
उन्होंने अपने निवेदन में यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रेलवे स्टेशनों में राज्य गीत के प्रसारण की पहल को जनमानस से अत्यधिक सराहना मिली। इसी सकारात्मक भावना को आगे बढ़ाते हुए, गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर पंथी गीत का प्रसारण किए जाने से उनके प्रेरणादायी विचार न केवल यात्रियों तक पहुँचेंगे बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव को भी सुदृढ़ करेंगे।
Adobe Scan Dec 12, 2025



