Home Blog 15 वित्त की राशि को लेकर सरपंच संघ लैलूंगा ने एसडीएम के...

15 वित्त की राशि को लेकर सरपंच संघ लैलूंगा ने एसडीएम के माध्यम से राज्य शासन के नाम सौपा ज्ञापन

0

The Sarpanch Association of Lailunga submitted a memorandum to the state government through the Sub-Divisional Magistrate regarding the allocation of funds under the 15th Finance Commission.

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13672/140

लैलूंगा 16 दिसबंर को सरपंच संघ लैलूंगा ने राज्य शासन को 15 वे वित्त की राशि अभी तक पंचायत के खाते में हस्तांतरित नहीं किए जाने पर ज्ञापन सौप कर रोष व्यक्त कियाहै त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए लगभग साल भर होने जा रहा है और अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा दिये जाने जाने वाली राशि 15वित्त की राशि पंचायत में नहीं आया है जिससे ग्राम पंचायत में सभी कार्य ठप्प पड़े हुए हैं कोई काम नहीं हो रहा है सरपंचों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने जनता से जो मूलभूत आवश्यकताओं के लिए वादा किया था वह वादा पूरा नहीं हो रहा है जिससे उन्हें ग्रामीण जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है और गांव का विकास रुक गया

भारतीय जनता पार्टी के शासन में पंचायती राज व्यवस्था ध्वस्त होते नजर आ रहा है
सरपंचों का कहना है कि अभी तक कांग्रेस शासन में हम लोगों को किसी प्रकार की कोई राशि के विषय में परेशानी नहीं हुई समय-समय पर पंचायत के खातों पर विकास कार्य हेतु मूलभूत की आवश्यकताओ को देखते हुए सही समय पर राशि दिया जाता था पर छत्तीसगढ़ में जब सत्ता परिवर्तन हुआ है न तो कोई विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं न ही पंचायतो के खातों में राशि हस्तांतरित की जा रही है जिससे विकास पूरा चरमरा गया है गांव के विकास से ही प्रदेश का विकास और देश का विकास निर्धारित होता है लेकिन यह फेल साबित होते नजर आ रहा है राशि के अभाव में हम राज्य सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अभी निवेदन कर रहे हैं आगे अगर राशि हमारे पंचायत के खातों में नहीं आई तो हमारे साथ-साथ सत्ता शासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा आशा है कि हमारी मांगों को शासन संज्ञान में लेते हुए जल्द पूरा करेगा और पंचायत के खातों में 15वें वित्त की राशि डाली जाएगी जिससे हम गांव का समुचित विकास कर पाने में सफल होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here