Home Blog प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा: पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर...

प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा: पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा की गई

0

The installation of the statue was announced by former MLA Shivratan Sharma and Municipal Council President Ashwani Sharma.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- दिनांक 16 दिसंबर
विजय दिवस के पावन अवसर पर भाटापारा अंतर्गत जय स्तंभ चौक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमर शहीद श्री कृष्ण गजानन खोण्डे की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा की गई। यह प्रतिमा शहीद खोण्डे के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को चिरस्थायी स्मृति प्रदान करेगी।

Ro.No - 13672/140

कार्यक्रम में अमर शहीद श्री कृष्ण गजानन खोण्डे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उनका जन्म 15 अप्रैल 1942 को जबलपुर में हुआ। उनकी शिक्षा-दीक्षा भाटापारा में संपन्न हुई। उनके पिता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सेवारत थे। शहीद खोण्डे ने 1 अगस्त 1964 को भारतीय वायुसेना में प्रवेश किया और फाइटर पायलट के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत रहे तथा 4 दिसंबर 1971 को ऑपरेशन कैक्टस लिली के दौरान असम के हासीपारा क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने संबोधन में अमर शहीद श्री कृष्ण गजानन खोण्डे को नमन करते हुए कहा कि
उनका जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का जीवंत उदाहरण है।
ऐसे वीर सपूतों के बलिदान से ही भारत की संप्रभुता और गौरव सुरक्षित है।
उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि
अमर शहीद कृष्ण गजानन खोण्डे का बलिदान नगर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उनकी स्मृति में स्थापित होने वाली प्रतिमा समाज को राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध का संदेश देगी।
यह स्थल युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनकर सदैव शहीदों के त्याग की याद दिलाता रहेगा।

कार्यक्रम में भारत माता सैनिक अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। समारोह में पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here