Home Blog खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की कार्यवाही, अनियमितता पर नोटिस,फूटा चना का...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की कार्यवाही, अनियमितता पर नोटिस,फूटा चना का लिया सैम्पल

0

The Food and Drug Administration team took action, issued a notice regarding irregularities, and collected a sample of roasted chickpeas.

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 17 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पुलिस टीम द्वारा भाटापारा में स्थित फूटा चना उद्योग व दाल मिलो का निरीक्षण किया। अनियमितता पर सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम का गैर अनुपालन पाये जाने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया

Ro.No - 13672/140

निरीक्षण के दौरान एसबीजी पल्सेस सुरजपूरा रोड भाटापारा बिना खाद्य लायसेंस के संचालित पाया गया तथा बिना उत्पाद तिथि व बैच नंबर के फूटा चना का उत्पादन कर विक्रय हेतु पैक किया गया था। उक्त खाद्य पदार्थ फूटा बना का नमूना संकलन कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा। ओमकार दाल इन्डस्टीज खोखली भाटापारा में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम का गैर अनुपालन पाये जाने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here