Home Blog मूर्ति स्थापना की घोषणा सरयू साहित्य ने शिवरतन शर्मा एवं अश्वनी शर्मा...

मूर्ति स्थापना की घोषणा सरयू साहित्य ने शिवरतन शर्मा एवं अश्वनी शर्मा के प्रति जताया आभार

0

Announcement of installation of statue, Saryu Sahitya expressed gratitude towards Shivratan Sharma and Ashwani Sharma

शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की भाटापारा मे प्रतिमा होगी स्थापित

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– आज से लगभग 54वर्ष पूर्व भाटापारा क्षेत्र ने वह भाव विभोर कर देने वाला दृश्य देखा जिसकी स्मृति आज भी जीवंत है एवं बुजुर्गों के माध्यम से वह भावना नयी पीढ़ी के बीच प्रवाहित होती नजर आती है , 1971के युद्ध मे वीर सैनिक श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश के विराट विजय मे अपनी अहम भूमिका निभाई,उनकी अस्थि लेकर भारतीय सेना के प्रतिनिधि जब आये एवं नम आंखों से उनकी वीरता के गाथा सुनाए तो शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय वर्तमान मे इतवारी विद्यालय मे उपस्थित जन भाव विभोर एवं श्रद्धा से भर गये,वरिष्ठ जन बताते है कि उनकी अंतिम यात्रा मे समूचा शहर उमड़ पड़ा था,भाटापारा मे शिक्षा दीक्षा एवं यहीं से वायुसेना मे प्रवेश के साथ राष्ट्र सेवा के लिए कदम बढ़ाने वाले वीर शहीद को पांच दशकों तक समुचित सम्मान नहीं मिल पाने की पीड़ा सदैव जनमानस के मन मे रहती थी,इसी पीड़ा को स्वर दिया गया नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा एवं एक अभियान छेड़ दिया गया शहीद के समुचित के लिए तथा नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौपने की कड़ी प्रारंभ हुई एवं शहीद के प्रतिमा स्थापना की मांग की गयी, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा द्वारा इस पर संवेदना पूर्ण संज्ञान लेते हुए त्वरित सक्रियता का परिचय दिया गया एवं जय स्तंभ मे आयोजित विजय दिवस के अवसर पर उनके द्वारा शहीद की प्रतिमा स्थापना का ऐलान किया गया, जनमानस की बहुप्रतीक्षित आकांक्षा और सरयू साहित्य परिषद की मांग पर इस संवेदना तथा सक्रियता पूर्ण आचरण पर परिषद द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर नेता द्वय के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,मुकेश शर्मा, हरिहर शर्मा,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,गिरधर गोपाल शर्मा, अनिल ओझा,राजकुमार यदु,विशाल वर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here