Home छत्तीसगढ़ तमनार ब्लाक के गारे पेलमा सेक्टर 1 में जिंदल पावर लिमिटेड की...

तमनार ब्लाक के गारे पेलमा सेक्टर 1 में जिंदल पावर लिमिटेड की फर्जी जनसुनवाई का विरोध करने पहुंची कांग्रेस नेत्री यशोमती सिदार

0

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13672/140

लैलूंगा, लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लाक के गारे पेलमा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया दीपक बैज के नेतृत्व में लैलूंगा विधानसभा के गारे पेलमा ग्राम पंचायत में फर्जी जनसुनवाई को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें दीपक बैज ने कहा कि आज देश और प्रदेश में आदिवासियों के अधिकारों का हनन करने वाली सरकार बैठी है आज देश का लोकतंत्र खतरे में है हम आदिवासी भाइयों को अपना अधिकार लेने के लिए सड़कों में उतरना पड़ रहा है और जेल जाना पड़ रहा है कॉरपोरेट जगत के लिए मखमल की कालीन बिछाई जा रही है और ग्रामीण जनता को पुलिस की हंटरों का सामना करना पड़ रहा है

*आंदोलन में पहुंची पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री यशोमती सिदर*

आंदोलन की कड़ी में पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार की पुत्रवधू यशोमती सिदार भी अपने भारी समर्थकों के साथ फर्जी जनसुनवाई को लेकर विरोध करने पहुंची यशोमती सिदार ने कहा कि आज देश प्रदेश में अजारक स्थिति है आम जनता डरी हुई है आम आदमी अपने आप को कमजोर महसूस कर रहा है आदिवासी भाइयों को डराया जा रहा है और उनके अधिकारों को छीना जा रहा है आदिवासी भाइयों की जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं है अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की जा रही है हसदेव जंगल को काट दिया गया मुड़ागांव में इसी प्रकार का दमनकारी रवैया अपनाते हुए जंगल काट कर जमीन हथिया ली गई आज हमारा वातावरण दूषित हो गया है इंसान को जीने के लिए ऑक्सीजन नहीं मिल रही है वन पशु पक्षी का भी जीना हराम कर दी यह सरकार और गारे पेलमा में तो कानून की मर्यादा की पराकाष्ठा के पार कर गई है यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर दी और बंद कमरे में जनसुनवाई को उनके नौकरशाह पूरा कर दिए इस देश में आदिवासी सुरक्षित है ना उनके जल जंगल जमीन सुरक्षित हैं इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और ग्रामीण जन ये सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर समय रहते हम आदिवासी भाइयों को सुरक्षा नहीं दी गई हमारे जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं रहे तो यहां की जनता आपको भी उखाड़ फेंकेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here