Home Blog उद्योग मंत्री देवांगन 20 दिसंबर को कोरबा में 2.70 करोड़ रूपए से...

उद्योग मंत्री देवांगन 20 दिसंबर को कोरबा में 2.70 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का करेंगे लोकर्पण एवं भूमिपूजन

0

Industry Minister Devangan will inaugurate and lay the foundation stone for various development and construction projects worth over Rs 2.70 crore in Korba on December 20.

रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन शनिवार 20 दिसंबर को कोरबा के बालको के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 70 लाख 5 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

Ro.No - 13672/140

मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2 बजे कोरबा जिले के चेकपोस्ट बालको सामुदायिक भवन के पास पहुंचकर वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपोस्ट में 8 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक मंच का लोकार्पण एवं वार्ड क्र. 38 अंतर्गत रिस्दा में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 38 चेकपोस्ट भदरापारा ईश्वर साहू मोहल्ला में लूड़ी हेम्ब्रों घर से स्व. पवन पटेल घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 38 अंतर्गत अमर सिंह होटल के पास सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 08 लाख रूपए, वार्ड क्र. 38 अंतर्गत चेकपोस्ट भदरापारा ईश्वर साहू मोहल्ला में माखन यादव घर से नदी तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 14.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 39 अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 46 परसाभाठा बालको नवधा पंडाल के पास किचन शेड व कक्ष निर्माण कार्य राशि 15 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

तत्पश्चात् मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे बालको के भदरापारा, बरगद चौक के पास विभिन्न निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वार्ड क्र. 40 पाड़ीमार क्र. 01 शा.प्रा. शाला परसाभाठा एवं प्रा. शाला रिस्दा में अहाता निर्माण कार्य राशि 20 लाख रूपए, वार्ड क्र. 40 अंतर्गत पाड़ीमार बालको चिंतामणी साहू के घर से स्वास्थ्य केन्द्र तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार बालकोनगर (जे.एन. दुबे मोहल्ला) में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 41 अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 25 लाख रूपए, वार्ड क्र. 41 अंतर्गत पाड़ीमार क्र. 02 पार्षद घर के पीछे तालाब के चारो ओर सी.सी. रोड एवं उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे बालको के दैहानपारा राधा कृष्ण मंदिर के पास (कॉफी पाईंट रोड) विभिन्न निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वार्ड क्र. 42 अंतर्गत बालको नगर दैहानपारा स्थित शिव मंदिर के पास मिश्रा तालाब का जीर्णाेद्धार कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 42 दैहानपारा राखड़ डेम के पास एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कार्य राशि 27.70 लाख रूपए, वार्ड क्र. 43 कैलाश नगर में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य राशि 20 लाख रूपए, वार्ड क्र. 47 अंतर्गत स्थित शासकीय माध्यमिक शाला रूमगरा में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य लागत राशि 16.85 लाख रूपए शामिल हैं।

मंत्री श्री देवांगन शाम 5 बजे होटल 4 सीजन, नहर रोड कोरबा पहुंचकर यूरो किड्स स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 6 बजे अयोध्यापुरी, जैलगांव, जमनीपाली पहुंचकर श्री मनहरण लाल यादव के यहाँ पारिवारिक (शोक) कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत निवास चारपारा कोहड़िया कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here