Home Blog मूकबधिर एवं श्रवणबधिर दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 23 दिसंबर को रायपुर...

मूकबधिर एवं श्रवणबधिर दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 23 दिसंबर को रायपुर में

0

A placement camp for deaf and hearing-impaired persons with disabilities will be held in Raipur on December 23.

इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर कर सकते है पंजीयन

Ro.No - 13672/140

रायगढ़,  मूकबधिर एवं श्रवणबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 दिसंबर को किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन्स, रायपुर में आयोजित होगा।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 10 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को स्कैनिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, पैकिंग, पिकिंग एवं शॉर्टिंग जैसे कार्य करने होंगे। चयनित आवेदकों को 11 से 14 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल तेन्दुआ हीरापुर, रायपुर रहेगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष मूकबधिर/श्रवणबधिर दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के मूल दस्तावेज एवं उनकी एक-एक फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। कैम्प में आने-जाने हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा, वहीं भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने हेतु अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल www.e-rojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here