A student of Jindal University committed suicide; police have launched an investigation.
JIT हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है,जहाँ कॉलेज के छात्रावास में बीएसई द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अज्ञात कारणों से अपनी जीवन लीला खुद समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि जिंदल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बीएससी सेकण्ड ईयर की छात्रा हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। जिसकी सूचना jit कालेज प्रबंधन ने अविलंब पूंजीपथरा पुलिस को दी। पुलिस ने बिना समय गवाए घटना की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतिका की पहचान प्रिंसी कुमारी उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है,जिसके पिता राजीव सिंह है। मृतीका मूलतः जमशेदपुर टाटा की रहने वाली थी।
प्रिंसी जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना बीती रात करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब हॉस्टल में सन्नाटा और कमरे में मातम छा गया। पुलिस ने जांच के प्रथम चरण में पाया कि जानकारी कि मृतिका प्रिंसी को फर्स्ट ईयर बैक का एग्जाम भी देना था, पढ़ाई के दबाव और तनाव के कारण ही संभवतः छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। यद्यपि पुलिस घंटा के पीछे के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। लेकिन यह माना जा रहा है कि परीक्षा का दबाव ही इस घटना की मुख्य वजह हो सकती है। घटना स्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त किया है, फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच लगातार जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस टीम का भी गठन किया गया है। सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं, घरघोड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। एक होनहार छात्रा की असमय मौत ने परिवार, कॉलेज और पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।



