Home छत्तीसगढ़ ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम सफल

ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम सफल

0

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा : – शीतकालीन ठंड के दौरान निर्धन, गरीब एवं असहाय लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ, भाटापारा के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड तथा पटपर चौक के आसपास बैठे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

Ro.No - 13672/140

कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने आयोजकों को दिल से दुआएं दीं।

अल्पसंख्यक एडवाइजरी समिति के सदस्य एवं संघ के संरक्षक प्रकाश मोदी ने कहा कि यह जनहित में किया गया अत्यंत नेक कार्य है, जिससे गरीबों को ठंड से राहत मिलेगी।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तारेस साहू ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए कंबल वितरण करना अत्यंत सराहनीय पहल है। इसके लिए उन्होंने ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ को शुभकामनाएं दीं।

लेखक, वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ के संरक्षक रविंद्र गिन्नौरे ने संघ को बधाई देते हुए कहा कि गरीबों के हित में किया गया प्रत्येक कार्य पुण्यदायी होता है और यह पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिश चौबे, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सलाहकार रमेश पांडे ,रामनारायण यादव , भाटापारा अध्यक्ष शंकर सोनी, दीपेंद्र शुक्ला , श्याम सुंदर पुरोहित, ललित तिवारी, सौरभ बरवाड़, शत्रुघ्न सोनवानी, जुगल किशोर तिवारी, सिमगा अध्यक्ष राकेश श्रीवास, नितेश रिंकू लाल, संजू जैन, रविंद्र सोनी, दसोदी सिंह पैकरा, यशोदा साहू, पार्षद सभापति दीपा दशरथ साहू, ललित सिंह ठाकुर, बिहारी लाल अग्रवाल, कल्याण सिंह ठाकुर, भंवर सिंह साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

अंत में ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ, भाटापारा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here