Objections and claims are invited regarding the vacant posts approved under the PM Shri scheme.
रायगढ़, जिले में पीएमश्री योजना अंतर्गत स्वीकृत रिक्त योगा प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक तथा संगीत शिक्षक पद के लिए के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण पश्चात पात्र एवं अपात्र सूची जारी किया गया है। अपात्रता के कारण का भी उल्लेख किया गया है। इस संबंध में किसी भी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वे योगा प्रशिक्षण एवं खेल शिक्षक के पद के लिए 29 दिसम्बर तथा संगीत शिक्षक पद के लिए 30 दिसम्बर तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायगढ़ में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अवलोकन कर सकते है।
Ro.No - 13672/140





