Home Blog सुशासन सप्ताह के तहत भाटापारा में ‘प्रशासन गांव की ओर’ शिविर का...

सुशासन सप्ताह के तहत भाटापारा में ‘प्रशासन गांव की ओर’ शिविर का आयोजन

0

Under the Good Governance Week initiative, an ‘Administration towards the Villages’ camp was organized in Bhatapara.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के गरिमामयी अवसर पर नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा ‘सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Ro.No - 13672/140

शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चयनित 62 हितग्राहियों , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 5 हिताग्रहियो को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया तथा 20 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहाँ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों के आवेदन प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, “अटल जी का सपना था कि विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सुशासन का अर्थ ही जनता के प्रति जवाबदेही और पारदर्शिता है। इसी भावना के साथ हम इस शिविर के माध्यम से वार्डों और मोहल्लों तक पहुँच रहे हैं।”

शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल
सभापति गोविंद पटेल,सतीश तलरेजा दीपा दशरथ साहू तथा पार्षदगण उमाशंकर वर्मा,सुरेश मंधान,सतीश साहू पार्षदप्रतिनिधि गोवर्धन डहरिया, लिकेश साहू, शुभम ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान राजस्व अधिकारी अजय नायडू उपअभियंता विनोद यादव राजस्व उप निरीक्षक देवकुमार बंजारे लेखापाल दीपक मिश्रा,विकास वैष्णव, सुरेन्द्र जांगडे ,विपीन शर्मा, आनंद राठौर,हेमलाल रजक,प्रशांत साहू,धनेश साहू,कमल निर्मलकर, राकिब बांठिया तथा निकाय अन्य कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना किया गया एवं अध्यक्ष श्री शर्मा के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here