Your Gmail ID is about to change! Google is making a big change to Gmail.
अगर आपने कभी सोचा है कि काश अपनी Gmail ID बदल पाते, तो आप अकेले नहीं हैं. करोड़ों लोग सालों से इसी परेशानी में फंसे हुए थे. स्कूल या कॉलेज के ज़माने में बनाई गई अजीब-सी ID, गलत स्पेलिंग वाला नाम, या ऐसा ईमेल जो आज के प्रोफेशनल लाइफ में अटपटा लगता है, लेकिन बदल नहीं सकते थे. वजह साफ थी, Gmail ने कभी यूज़रनेम बदलने का ऑप्शन दिया ही नहीं. अब यही कहानी बदलने वाली है.

पुरानी Gmail ID खत्म नहीं होगी
जब आप नई ईमेल ID चुनेंगे, तब आपकी पुरानी Gmail ID डिलीट नहीं होगी. गूगल उसे आपके अकाउंट से एलियस (Alias) के रूप में जोड़ देगा.
इसका मतलब यह है कि:
कोई अगर आपकी पुरानी ID पर मेल भेजेगा
तो वह मेल भी आपके नए इनबॉक्स में ही आएगा
आप पुराने और नए, दोनों एड्रेस से लॉग-इन कर पाएंगे
इतना आसान है Gmail एड्रेस बदलना
अपना Gmail एड्रेस बदलने के लिए सबसे पहले आपको myaccount.google.com पर जाना होगा। यहां साइन इन कर लें और इसके बाद Personal info टैब पर क्लिक करें और Contact info में जाकर Email पर क्लिक करें।
इसके बाद Google Account email का option देखें। अगर यह ग्रे रंग का दिख रहा है या मौजूद ही नहीं है, तो आपके अकाउंट में अभी यह फीचर नहीं आया है।
अगर यह ऑप्शन उपलब्ध है तो edit ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी नई Gmail ID डालें।
Google वेरिफिकेशन के लिए आपसे phone number या backup email मांग सकता है।
वेरिफिकेशन के बाद आपकी नई Gmail ID एक्टिवेट हो जाएगी।
नया Gmail एड्रेस बनाने के बाद क्या करें?
अपनी नई Gmail आईडी बनाने के बाद आपको सभी थर्ड पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स पर एक बार फिर से लॉग-इन करना पड़ेगा। इसके बाद जहां बताना जरूरी हो वहां अपने नए ईमेल एड्रेस के बारे में सूचित कर दें जैसे कि दफ्तर में या सहकर्मियों को।
ऑफिस और स्कूल अकाउंट पर अलग नियम
यह सुविधा फिलहाल सिर्फ पर्सनल Gmail अकाउंट (@gmail.com) के लिए बताई जा रही है.
अगर आपकी ईमेल ID:
ऑफिस ने दी है
स्कूल या कॉलेज की है
या किसी कंपनी डोमेन (जैसे name@company.com) से जुड़ी है
तो उसमें बदलाव के लिए आपको अपने एडमिन (Administrator) से बात करनी होगी. सामान्य Gmail यूजर्स अपने अकाउंट में जाकर My Account सेक्शन से यह बदलाव कर सकेंगे.
कितनी बार बदल सकेंगे
गूगल ने इस फीचर के साथ कुछ सीमाएं भी तय की हैं.
एक साल में सिर्फ 1 बार ईमेल ID बदली जा सकेगी
पूरे जीवन में एक अकाउंट से अधिकतम 3 बार ही ID बदलने की अनुमति होगी
मतलब एक जीमेल अकाउंट पर कुल मिलाकर 4 एड्रेस हो सकते हैं. (1 पुराना + 3 नए)



