Union Minister of Tourism and Culture, Gajendra Singh Shekhawat, paid a courtesy visit to Chief Minister Vishnudev Sai.
सौरभ बरवाड़/भाटापारा: नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज नगर पालिका परिसर में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का पूजा अर्चना कर पार्षदों और कर्मचारियों के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शहर की खुशहाली व प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के पार्षद और निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी का मुंह मीठा कराया और नए साल में नई ऊर्जा के साथ नगर विकास के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि पिछला वर्ष नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा और आने वाले वर्ष में जनहित की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने भाटापारा की जनता को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर नववर्ष की बधाई दी।



